पिछले कुछ दिनों में चल रही भीषण शीतलहर के कारण 30 और 31 दिसंबर को हरियाणा में सभी स्कूल बंद रहेंगे । रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “भीषण ठंड के मद्देनजर सरकार ने 30 और 31 दिसंबर को राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।”
इसमें कहा गया है, “इसके बाद, एक से 15 जनवरी, 2020 के बीच सर्दी की छुट्टियों के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे।” हरियाणा में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंच गया है और दिन का तापमान भी अधिकतर जगहों पर 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच है । मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा और पंजाब में अगले कुछ दिनों में कंपकंपाती ठंड का असर जारी रहेगा ।


Download Android App
Download iOS App



