पलवल : अदालत से जारी आदेश पर पलवल के गांव देवली में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने गई कैंप थाना पुलिस टीम पर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया और पुलिस गिरफ्त से आरोपी को छुडा लिया गया। हमलें में पुलिस कर्मियों को चोटे आई व उनकी सरकारी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सदर थाना पुलिस ने कैंप थाना प्रभारी की शिकायत पर 17 नामजद महिला-पुरुष व लगभग दर्जनभर अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी दुलीचंद के अनुसार कैंप थाना प्रभारी भीमसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 17 अगस्त वर्ष 2016 को थाने में धारा-460 आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमें में गांव देवली निवासी सुरज व नीतू के खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी के वारंट जारी हुए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी स्वंय अपनी टीम के साथ यानि एएसआई विरेंद्रए हैड कांस्टेबल अभिषेकए अमीतए राकेशए होमगार्ड नरेश व सरकारी गाड़ी चालक विजय गत 21 जनवरी की दोपहर गांव देवली गए थे।
पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी सूरज को गांव के पूर्व में खेतों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम सूरज को गिरफ्तार कर जब देवली-मांदकौल रोड़ पर टूल फैक्ट्री के पास पहुंची तो वहां दस.पंद्रह महिला व पुरुष अपने हाथों में लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर लेकर सडक़ पर खड़े मिले। जिन्होने पुलिस गाड़ी को रूकवा लिया और सूरज को जबरन छुडाने लगे। पुलिस ने जब सूरज को नही छोड़ा तो महिला व पुरुषों ने टीम पर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। टीम प्रभारी साथियों की मदद से जैसे-तैसे सूरज को लेकर थोड़ा आगे की तरफ चले तो पीछे से दो-तीन बाइकों पर कुछ और व्यक्ति आ गए और पुलिस गाड़ी के आगे बाइक को लगा दिया।
इसी दौरान उक्त महिला व पुरुषों द्वारा किए गए पथराव में एक पत्थर गाड़ी चालक विजय की कनपटी पर लगा। जिससे गाड़ी असंतुलित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। पीछे आ रहे और लोगों ने सूरज को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया और टीम पर बुरी तरह पथराव कर दिया। पथराव में टीम के सभी सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस मौके पर पहुंच गया और घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने तीन महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमला करने वाले पलवल के गांव देवली निवासी सामोताए उदयसिंहए सुरजए चांदवीरए रेखाए मुर्तिए कमलए बदनाए उत्तमए प्रभुए कल्लूए विनोदए संताए शंकुतलाए कृष्णए रोशनीए ककड़ो व दर्जनभर अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सामोताए मुर्ति व रेखा को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
– ओमप्रकाश, भगत सिंह , देशपाल


Download Android App
Download iOS App



