बहादुरगढ़, पंचकूला को ‘मनोहर’ सौगात

Summary :

NULL

बहादुरगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि बहादुरगढ़ का विकास हरियाणा के विकास का प्रतिबिंब है और गेट वे आफ हरियाणा बहादुरगढ़ का विकासोन्मुखी योजनाओं में आज विशेष स्थान है। हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली के कनेक्टिंग प्वांइट पर सरकार का पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री रविवार को बहादुरगढ़ शहर के नवनिर्मित डा.भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में आयोजित उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने विधायक नरेश कौशिक के साथ स्टेडियम के अलावा बालौर-सिद्दीपुर-इस्सरहेड़ी सड़क के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास , शहर से निकल रही वेस्ट जुआ ड्रेन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास , किला मौहल्ले में बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास , परनाला में नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन का भी उद्घाटन किया।

योजनाओं के शुभारंभ उपरांत मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से सीधा संवाद भी किया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचागत विकास करने के साथ ही कौशल विकास पर भी ध्यान केंद्रीत किए हुए है और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा की ओर लेने जाने में सरकार अपनी जिम्मेवारी निभा रही है। उन्होंने बहादुरगढ़ हलके में चल रही विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छता के साथ ही सुविधाजनक रूप से आगे बढ़ाते हुए वेस्ट जुआ ड्रेन के सुधारीकरण व नवीनीकरण कार्य का आज शिलान्यास किया गया है और करीब 66 करोड़ रूपए की लागत से इस परियोजना पर ड्रेन का नवीनीकरण करने के साथ ही दोनों ओर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, उपायुक्त सोनल गोयल, एसएसपी बी.सतीश बालन, एडीसी सुशील सारवान, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बादली त्रिलोकचंद्र, सीटीएम अश्विनी कुमार, जिला परिषद चेयरमैन परमजीत, वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, भाजपा नेता महेश कुमार, राजपाल शर्मा, अश्विनी शर्मा, धर्मवीर वर्मा, मनोनित पार्षद इंद्र कुमार नागपाल, अशोक गुप्ता, कृष्ण चंद्र, सुरेंद्र भारद्वाज, अशोक शर्मा, सुनीता धनखड़, सुनीता चौहान, कमलेश अत्री, आशा छिल्लर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– प्रेम शर्मा

Desk Team