बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने आज कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव अपने बल बूते पर लड़गी और सभी सीटों पर लड़गी।
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) से गठबंधन कर चुकी पार्टी ने पिछले माह ही जननायक जनता पार्टी से गठबंधन किया था पर पिछले सप्ताह सीटों के बंटवारे पर विवाद को लेकर गठबंधन तोड़ने की घोषणा की थी।
श्री मिश्रा ने अंबाला में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती व प्रभारी मेघराज भी मौजूद थे। बाद में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से गठबंधन विफल रहने का कारण पार्टी ने दूसरे राजनीतिक दलों की जनता में पकड़ देख ली थी।
उन्होंने संशोधित मोटर वाहन अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाये और इसे ‘वसूली‘ करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित कुछ राज्यों ने जनता को बेवकूफ बनाने के लिए जुर्माना कम किया है। उन्होंने कहा कि 10 हजार से 5 हजार जुर्माना किया जाना भी कम नहीं है, बेहतर होता वे इसे लागू ही न करते।


Download Android App
Download iOS App



