मानेसर : खेड़की दौला टोल प्लाजा गुंडागर्दी का अड्डा बनता जा रहा है। यहां आए दिन टोल न देने के नाम पर गुंडागर्दी की जाती है। इसका ताजा वाक्या 21 जून की सुबह देखने को मिला। जब एक गाड़ी सवार युवक ने टोल मांगने पर महिला टोल कर्मचारी से मारपीट की और उसके नाक से खून निकाल दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। टोल प्रशासन ने गुड़गांव पुलिस को शिकायत दे दी है।
टोल प्लाजा द्वारा उपलब्ध करवाई गई सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शुक्रवार सुबह 8.49 बजे एक काले रंग की एसयूवी गाड़ी आकर टोल बूथ पर रुकती है। टोल प्लाजा पर इस दौरान एक महिला कर्मचारी काम कर रही थी। उसने गाड़ी चालक से टोल मांगा तो उसने टोल देने की बजाए बहस करनी शुरू कर दी। कुछ देर बहस करने के बाद गाड़ी चालक नीचे उतरा और उसने पहले टोल बूम बैरियर को धकेल कर पीछे कर दिया।
इसके बाद टोल पर बैठी महिला कर्मचारी के हाथ को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ इतनी जोर से लगा कि महिला के नाक से खून बहना शुरू हो गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी देखते रह गए। आरोपी इतनी देर में गाड़ी लेकर फरार हो गया। टोल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई व तुरन्त कार्यवाही करते हुए खेड़कीदोला पुलिस ने कामयाबी हासिल की व आरोपी मनजीत पुत्र खुसिराम निवासी शिकोहपुर को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया।
आरोपी अपनी निजी जिम चलाता हैं व यह गाड़ी उसके दोस्त कांकरोला निवासी मोनू की हैं। यह आरोपी मंजीत पहले भी तीन मुकदमो में आरोपी हैं जोकि हत्या, अनावश्यक वस्तु रखने व अवैध हथियार सहित गिरफ्तार हो चुका हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।
– संदीप यादव


Download Android App
Download iOS App



