नरवाना : केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने एक बार फि र विवादित बयान दिया है। नरवाना बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 100-100 करोड़ में राज्यसभा सांसद बनने की बात गलत नही थी बल्कि सच थी। उन्होने कहा कि अब भी सुशील गुप्ता को आम आदमी पार्टी ने पैसे लेकर राज्यसभा भेजा है और बाकायदा सुशील गुप्ता ने इस बारे उनसे पूछा भी था।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वो इसलिए ये बात उठा रहे है ताकि उस जगह गरीब किसान और साधारण व्यक्ति भी पहुंच सके। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सुशील गुप्ता को वो ही कांग्रेस में लेकर आये थे। उन्होंने इस बार भी मुझसे पूछा था कि राज्यसभा के लिए मेरा जुगाड़ बन रहा है तो मैने कहा था कि अगर जुगाड़ बन रहा है तो बना ले।
उन्होने कहा कि जुगाड़ सब जानते है कैसे बनता है। इसके लिए बोलने से रोका जाना सही नही है। वकीलों को संबोधित करते हुए इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि100-100 करोड़ में राज्यसभा सांसद बनने का बयान पहले भी दिया था।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– बिन्टू श्योराण


Download Android App
Download iOS App



