इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में मुस्लिम महिला फ्लाइट अटेंडेंट को हिजाब पहनने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि आसेह प्रांत इंडोनेशिया का सबसे अधिक रूढ़िवादी मुस्लिम क्षेत्र है। महिला फ्लाइट अटेंडेंट को इस आदेश का पालन करना होगा। अधिकारियों ने आदेश जारी कर कहा कि एयरलाइन की सभी महिला स्टुअर्ट को शरई कानून के तहत हिजाब पहनना अनिवार्य है।
आसेह से आने वाली और जाने वाली फ्लाइट्स में महिला अटेंडेट को यह काम करना होगा। वहीं जूसरी ओर आसेह बेसार क्षेत्र के प्रमुख मावार्दी अली ने कहा कि गैर मुस्लिम अटेंडेट को हिजाब पहनना जरूरी नहीं है। सरकार ने इंडोनेशिया और मलेशिया की विमान कंपनी को इस संबंध में पत्र लिखा है। इंडोनेशिया की विमान कंपनी सिटीलिंक मे इस फैसले का समर्थन किया है और जल्द लागू करने पर हामी भरी है।
वहीं दूसरी ओर मलेशिया की विमान कंपनी ने इसे संवेदनशील मामला बताकर इसपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। आपको बता दे कि इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहां इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या करीब 87 प्रतिशत है। आसेह प्रांत इंडोनेशिया का एकमात्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र है जहां पर इस्लामिक कानून लागू होता है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



