रोहतक : कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनहित के अजेंडे में पूरी तरह फेल साबित हुई है और इस सरकार को लोगों के दु:ख और तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। समाज के हर वर्ग में मायूसी का माहौल है और लोग खासकर महिलायें अपराध और अपराधियों के डर के साये में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा आज प्रदेश की जनता की निगाहें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ टिकी हैं और लोगों को उनके नेतृत्व में ही आस है।
सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा शनिवार को रोहतक पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरक्त की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने युवाओं को हर वर्ष दो करोड नौकरियां देने और नौकरी न मिल पाने की सूरत में नौ हजार महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था मगर अब चार साल बीत चुके हैं हर वर्ष दो करोड नये रोजगार मिलना तो दूर लोगों को अपनी नौकरी बचाना मुश्किल पड रहा है। पारदर्शिता का ढोंग करने वाली इस सरकार में पर्दे के पीछे भ्रष्टाचार का आलम यह है कि नौकरी देने के नाम पर खुलेआम घूसखोरी चल रही है और रेट लिस्ट लगा कर नौकरियां बेहिचक बेंची जा रही है।
पूर्व सीएम हुड्डा पर दर्ज मामले में दीपेन्द्र का पलटवार
भाजपा ने युवाओं के साथ धोखा किया है और हमारे मेहनतकश युवाओं के भविष्य के साथ खेलवाड कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने किसानों से बडे बडे वायदे कर उसको ठगा और किसानों की बदहाली के हालात ये हैं कि मण्डियों में उसकी फसल औने पौने दामों में लूटी जा रही है और बढ़ते कर्जे ने किसानों की कमर तोडने का काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



