चंडीगढ़: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने अपने तीन साल पूरे कर दिए हैं। सरकार के तीन साल पूरे होने पर पंचकूला में वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ शिक्षामंत्री रामबिलाश शर्मा व महिला विकास मंत्री कविता जैन के साथ अनेक मंत्री मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साल तीन बेहतरीन पुस्तक का विमोचन किया व पत्रकार कल्याण योजनाओं का भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को दौरान मुख्यमंत्री ने तीन साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। उनकी सरकार ने राज्य के हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की और उनका सफलतापूर्वक संचालन किया। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के ठीक एक दिन बाद 26 अक्टूबर को सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हुआ। सत्र खत्म होने के अगले दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और सरकार की भविष्य की योजनाओं को जनता के सामने रखा।
मुझे इस बात की खुशी है कि गत वर्ष हरियाणा के गठन के स्वर्ण जयंती वर्ष के शुभारंभ समारोह के ऐतिहासिक दिन पर मैंने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया और कानून के अनुसार जिसे यह शक्तियां मिलनी थी, उसे दे दी गई। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सभी सीएलयू 30 दिनों से भी कम समय में ऑनलाइन हो जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



