पिनगवा : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के सवा सौ करोड़ लोगों को एक साथ लेकर विकास करने में विश्वास रखती हैं। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर चल रहा है, इतना ही नहीं आज विदेशों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अपनी ताकत का एहसास करा चुका है। विदेशों में आज भारत का नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है।
सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पिछले 5 सालों में भाजपा की मनोहर सरकार ने प्रदेश को विकास के मामले में आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मेवात का प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किया जाएगा। इतना ही नहीं मेवात के बेरोजगार ड्राइवरों का बिना किसी शर्त के लाइसेंस बनवाने के काम किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मेवात की जनता अन्य पार्टियों के बहकावे में ना आकर भाजपा को भारी मतों से जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर वह मेवात में एक बार फिर आएंगे और मेवात की जनता को विकास की नई नई योजनाओं के साथ में उपहार देकर जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



