फरीदाबाद: हरियाणा के कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि भाजपा ही सही मायनों में किसान हितैषी पार्टी है तथा वह ऐसा प्रयास कर रहे है कि किसान को प्रति एकड़ 1 लाख रुपए की आमदनी हो। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि आज किसानों के नाम पर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे कांग्रेसी यह न भूले कि उनके राज में किसानों को मुआवजे के रुपए में मात्र ढाई-ढाई रुपए के चैक आवंटित किए गए थे, जबकि भाजपा सरकार ने बनने के बाद वही मुआवजा ढाई लाख करोड़ का मुआवजा बांटा गया है।
उन्होंने ऐलान किया कि उन्होंने अब ऐसी व्यवस्था कर दी है कि प्राकृतिक आपदा के रुप में पडऩे वाले ओले अब किसान के खेत में नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खेतों में पड़ेंगे। श्री धनखड़ आज पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे नयनपाल रावत द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मोहना अनाज मण्डी में आयोजित ‘विकास रैलीÓ में पृथला क्षेत्र के सभी 104 गांवों से आए लोगों को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
(राकेश देव)


Download Android App
Download iOS App



