रोहतक : अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि पहले भाजपा यह जबाव दे कि जाट समाज के साथ जो एक साल पहले वायदा किया था, वह पूरा क्यों नहीं किया। इसके बाद ही भाजपा में जींद में रैली करने की सोचे। मलिक ने साफ कहा कि पूरे प्रदेश से जाट समाज के लोग ट्रैक्टर ट्राली, झोटा बग्गी लेकर जींद के लिए रवाना होंगे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगर मुलाकात करना चाहे तो वह बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह कोई दबाव के लिए नहीं किया जा रहा है, बल्कि सरकार ने एक साल पहले वायदा किया था, लेकिन अभी भी करीब तीन सौ केस है, जिन्हें वापिस नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि वह कौन से गंभीर व मर्डर के केस है, जोकि वापिस नहीं होगे, जबकि इस तरह के कोई केस नहीं है। सरकार ने हिंसा के दौरान फर्जी व झूठे मुकदमे दर्ज किए है और करीब आठ महीने पहले समिति से अर्जी ले चुके है कि केस वापिस लेगे, लेकिन अब सरकार मुकर रही है।
जब जम्मू-कश्मीर में पथरबाजों के खिलाफ केस खारिज हो सकते है तो झूठे व फर्जी केस क्यों नहीं खारिज हो सकते। उतर प्रदेश में भी सरकार ने एक कलम से 96 हजार दंगों के केस वापिस ले लिए। यशपाल मलिक ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



