करनाल: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि देश में लोगों का भरतीय जनता पार्टी से मोहभंग होने लगा है। भाजपा की हार की शुरूआत मध्यप्रदेश में अटेर विधानसभा क्षेत्र से हुई। अब चित्रकूट में भी भाजपा हार चुकी है। हिमाचल प्रदेश में और गुजरात में भी भाजपा की करारी पराजय होगी। देश अब अगले प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी को देख रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री की नगरी इसका जीता जागता उदाहरण है। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इससे आम आदमी परेशान है।
वह लाइन पार एरिया में शिव कालोनी में श्रवण कुमार के निवास पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आने वाले कार्यकत्र्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष तथा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रवण कुमार के नैतृत्व में लगभग 500 से अधिक भारतीय जनता पार्टी के युवा नेताओं और कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इन भाजपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ कर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी उपाध्यक्ष राहुल गोधी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताई कांग्रेस में आने वाले नेताओं का प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सिरोपा भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व रामपाल बलड़ी, एडवोकट मुनीष सागर, रणधीर घीड़, मोहित घीड़, पवन कुमार, पंकज दहिया, राजेश सैनी, प्रहलाद, राजपाल, रणधीर घीड़, पूर्व सरपंच उत्तम, नवीन, राकेश छाछिया, बड़ा गांव के पूर्व सरपंच मूर्तिराम, रवि लुभाटिया, राजेश, पवन पवाना, सुभाष तंवर, अनिल पंचाल, अंग्रेज, शिवकुमार, भगत राम आदि ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। अपने स्वागत भाषण में नवागत कांग्रेस नेता श्रवण कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वर्कर काा सम्मान नहीं हैं। उन्होंने पूर्व विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जीत के लिए मेहनत की लेकिन चुनावों में जीत के बाद उनकी घोर उपेक्षा हो रही थी। भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश में लोग भारतीय जनता पार्टी से नफरत करने लगे हैं।
इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का स्वागत पगड़ी पहना कर जोगी रामएभगत राम तथा पूर्व सरपंच रामकुमार काम्बोज ने किया। मंच संचालन पवन पवाना ने किया। आाभार प्रदर्शन कर्म सिंह भुक्कल ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजेंद्र कादियान, प्रदेश सचिव पंकज पुनिया, डा. सुनील पंवार, ज्ञान सहोता, कर्मसिंह भुक्कल, कृष्ण बसताड़ा, रामशरण भोला, अनिल काम्बोज, मनीष कामरा, शेरप्रताप सिंह शैरी, जोगेंद्र राणा भंगवत सिंह बाम्बा, रघुबीर सिंह, रोबिन राणा, पवित्र विर्क, बलवान सेन, मनिन्द्र सिंह, राजबीर चीमा, संतोष तेजान, मनोज मलिक, जोगिन्द्र नली, डा. खजान सिंह, नरेश संधु, प्रशांत अरोड़ा, बसंत राणा, चरणदेव कामरा, समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



