करनाल : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा द्वारा प्रदेश स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम करनाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, हरियाणा सरकार में मंत्री नायाब सैनी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जनक पोपली, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, अशोक सुखीजा, शशि पाल मेहता एवम युवा मोर्चा हरियाणा के 7 जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने कार्यक्रताओं को 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए संकल्प करवाया। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊंचाइयों को छू रहा है और निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करेगा।
सभी कार्यकर्ता कम से कम 5 घरो में भजापा का झंडा और प्रचार सामग्री को पहुंचाए। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में भजापा 400 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। भजापा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की जोश फेक्ट्री है और यही कार्यकर्ता अपने दम खम से भजापा को 2019 लोकसभा में विजयी बनाने का काम करेंगे। हरियाणा सरकार में मंत्री नायाब सैनी ने भी सभी कार्यक्रताओं को संबोधित किया।
आज हुए इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में आये हुए कार्यकर्ताओ ने 2019 में भजापा को 400 से ज्यादा सीटों से जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा करनाल जिलाध्यक्ष मुकेश अरोड़ा ने आए हुए सभी नेताओं एवं कार्यक्रताओं का स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में साहिल सुधा, करण प्रताप, लोकेश नागरु, धर्मेंद मानेसर, नवीन बत्तरा, सिकलन्दर सलमानी, मुकेश अरोड़ा, मनोज कादियान, विकास कथूरिया, अर्बन मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं ललित डाबरा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



