भाजपा की बाईक रैली में एक्टिवा से गिरे विज

Summary :

बाईक रैली में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब नेतृत्व कर रहे कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक्टिवा फिसलने के कारण नीचे सडक़ पर गिर गए।

अम्बाला : सरकार की जनहित की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्कीमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई बाईक रैली में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब नेतृत्व कर रहे कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक्टिवा फिसलने के कारण नीचे सडक़ पर गिर गए। पंजोखरा रोड़ पर हुए इस हादसे के बाद अनिल विज को आनन-फानन में अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां वे उपचाराधीन हैं।

बताया जा रहा है कि सडक़ पर गिरने के कारण उनकी आंख के निकट काफी चोट लगी है। यदि एक्टिवा चलाते वक्त उन्होंने हैल्मेट न पहना होता तो हादसा और भी गम्भीर हो सकता था। फिलहाल किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। रैली प्रारम्भ होने और हादसे में नीचे गिरने के उनके दो वीडियो यहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं।

(राजेन्द्र भारद्वाज)

Desk Team