भाजपा की नीतियों को घर-घर जाकर करें प्रचार

Summary :

NULL

फरीदाबाद : फरीदाबाद में दो दिन के प्रवास पर आए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने जिले भर के पदाधिकारियों की बैठक ली और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों का घर घर जाकर प्रचार करे लोगों की समस्याओं को सुने और उनका समाधान करें। वहीं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना व कार्यकर्ताओं की अलग अलग बैठक लेकर उनकी सुनवाई की। जिले में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए फरीदाबाद में दो दिन के प्रवास पर आए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका यह कथन मुंगेरी लाल के हसीन सपने की तरह है।

बराला ने सवाल किया कि क्या डॉ तंवर बताएंगे कि उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस के विधायक भी उनके काबू में हैं और प्रदेश अध्यक्ष का कितना कहना मानते हैं। बराला ने कटाक्ष किया कि डॉ तंवर कभी अपने विधायकों की मीटिंग भी नहीं ले पाए, ऐसे में उनका दूसरी पार्टी के विधायकों के संपर्क में होने की बात करना हास्यास्पद ही कही जाएगी।

बराला ने कहा कि कांग्रेस लगातार रसातल पर जा रही है और भाजपा नई ऊंचाइयों को छू रही है। पार्टी ने प्रदेश में समान विकास कार्य करवा करके अपना आधार बढ़ाया है और गत चुनावों से भी ज्यादा बेहतर परिणाम आगामी चुनाव में देगी। बैठक में विधायक सीमा त्रिखा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़ ,जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– राकेश देव

Desk Team