रियो डि जनेरियो : जूलियो सेजार ने अपने बचपन के क्लब फ्लेमिंगो की ओर से अंतिम मैच खेलकर फुटबाल को अलविदा कहा। ब्राजील, इंटर मिलान और बेनफिका के 38 साल के पूर्व खिलाड़ी सेजार ने ऐतिहासिक मराकाना स्टेडियम में अपने खिलाफ कोई गोल नहीं होने दिया जिससे ब्राजीली चैंपियनशिप के दूसरे दौर के मैच में उनकी टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।
सेजार ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं इस हफ्ते के दौरान पहले ही काफी आंसू बहा चुका हूं।’’ सेजार ब्राजील के पिछले तीन विश्व कप अभियान में से दो के महत्वपूर्ण सदस्य रहे। उन्होंने इंटर के साथ इटली की लीग के पांच खिताब और 2010 चैंपियन्स लीग खिताब जीता। उन्होंने बेनफिका के साथ तीन पुर्तगाल लीग खिताब और ब्राजील के साथ 2004 में कोपा अमेरिका खिताब जीता।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



