अहमदाबाद : पुलिस ने सूरत रेप केस की गुत्थी को सुलझा लेने का दावा किया है। गुजरात के सूरत में 14 दिन पहले 11 साल की एक बच्ची की रेप के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रान्च ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि बच्ची और उसकी विधवा मां को मुख्य आरोपी ने बंधुआ मजदूरी के लिए राजस्थान के गंगापुर से 35 हजार रुपये में खरीदा गया था। गौरतलब है कि बच्ची का शव सूरत में 6 अप्रैल को मिला था और उसके शरीर पर चोट के 87 निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी नुकसान पहुंचाया गया था।
क्राइम ब्रान्च के अधिकारियों के मुताबिक हरसाई गुर्जर (35) को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 3 अन्य आरोपियों, हरसाई के भाई हरि सिंह और दो अन्य भाइयों नरेश और अमर सिंह गुर्जर को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। पुलिसिया जांच के मुताबिक हरसाई और हरि सिंह सूरत की एक मार्बल यूनिट में लेबर कॉन्ट्रैक्टर हैं, जबकि नरेश और अमर सिंह उनके लिए काम करते थे। 15 मार्च को हरसाई ने बच्ची और उसकी मां को एक शख्स से गंगापुर में 35 हजार रुपये में खरीदा। ‘5 अप्रैल को बच्ची की हत्या की गई थी’ इसके बाद ठेकेदार हरसाई सूरत लाकर दोनों से रेप करने लगा। महिला के विरोध की वजह से वह उसकी हत्या करना चाहता था। 20 मार्च को महिला लापता हो गई।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



