फरीदाबाद: पूरे देश में पद्मावती फिल्म के प्रसारण को लेकर चल रही आग फरीदाबाद पहुंच गई। फरीदाबाद के कई क्षत्रिय संगठनों ने आज अलग-अलग जगहों पर फिल्म के प्रसारण को लेकर कूच निकाला तथा अपना विरोध जताया। इस मौके पर क्षत्रिय समाज ने फरीदाबाद के एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा, क्षत्रिय संगठन के प्रतिनिधियों ने यह चेतावनी दी कि अभी तो वे शालीनता से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म का प्रसारण हुआ तो किसी भी तरह के आंदोलन से करने से पीछे नहीं हटेंगे। दरअसल 1 दिसंबर को यह फि ल्म सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इस फिल्म में क्षत्रिय समाज से जुडी पद्मावती के चरित्र पर दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर क्षत्रिय समाज के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। क्षत्रिय समाज के लोगों ने भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
क्षत्रिय नेताओं की मानें तो रानी पद्मवती को फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी से जोड़ा गया है तथा पद्मावती का खिलजी के साथ प्रेम प्रसंग भी दिखाया है, जो पूरी तरह गलत है। वहीं राजपूतो ने इसका विरोध करते हुए कहा की क्षत्रिय समाज इसका ना केवल विरोध जताता है, बल्कि इसकी कड़ी आलोचना भी करता है। अगर इसका प्रसारण किया गया तो क्षत्रिय समाज चुप नहीं बैठेगा। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर राजाराम ने बताया कि पदमावती फिल्म के विरोध में हैं जिसको लेकर बी के चौक दशहरा मैदान से राजपूतों समाज के सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नीलम चौक पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की फिल्म निर्माता भंसाली का पुतला जलाया।
बाद में फरीदाबाद के एसडीएम प्रताप सिंह को इस बाबत सभी राजपूत समाज के नेताओं ने ज्ञापन दिया। इस अवसर पर राजपूत एकता मंच, समन्वय समिति के नेताओं में अखिल भारतीय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष विनय भाटी , एस आर रावत, ठाकुर अनिल प्रताप सिंह, प्रताप भाटी, सेवानिवृत अधिकारी एच एस राणा, सतपाल चेयरमैन, रेनू चौहान, कंवर डालचंद नम्बरदार, राजेश भाटी, खैमी ठाकुर, राजेश असावटी , ठाकुर शिखा सिंह सहित दर्जनों राजपूत समाज के नेताओं ने रोष प्रकट किया।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



