रेवाड़ी : यूथ कांग्रेस द्वारा करवाए गए महिला सम्मेलन से भाजपा सरकार पूरे तरीके से बौखला गई है। बीते रविवार को रेवाडी के गांव गुर्जर घटाल में यूथ कांग्रेस के महिला अधिकार सम्मेलन में गाडियों के साथ तोडफोड की मैं कडी शब्दों में निंदा करता हूं। भाजपा ने महिला सम्मेलन में पथराव करवाना सुनियोजित ढंग से षडयंत्र रचा था। महिलाओं का अपमान करने वालों को कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए मैं स्वयं कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ 22 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठूंगा। उक्त बातें पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का महिलाओं के प्रति आदर अब जग जाहिर हो गया है।
बेटी बचाओं, बेटी पढाओ का नारा देने वाली भाजपा ने महिलाओं के कार्यक्रम को खराब करने की कौशिस की है। हम विपक्ष में रहते हुए महिलाओं के सम्मेलन करवा रहे हैं। मगर हैरानी उस वक्त हुई जब परमिशन लेने के बावजूद महिला सम्मेलन में पुलिस नदारद रही। पूर्व मंत्री ने एसपी का तबादला और डीएसपी व एसएचओ को निलंबित करने की मांग की और कहा कि वे कल से कार्यकर्ताओ के साथ धरने पर बैठेंगे। भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव ने कहा कि पहले भी एक बार हमारे रोड शौ के कार्यक्रम इस प्रकार के असमाजिक तत्वों द्वारा हमारा कार्यक्रम खराब करने की कौशिस की गई थी। इस कार्यक्रम में तो सरंपच ने स्वयं रात 12 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि हमारे कार्यक्रम को बिगाडने का प्रयास किया जा रहा है। बावजूद उसके पुलिस प्रशासन ने कोई भी कार्यवाही करना उचित नही समझी। कार्यक्रम के बाद महिलाओं में भय का माहौल है।
कांग्रेस की सरकार बनाने में ओबीसी वर्ग का होगा पूरा समर्थन : कैप्टन अजय
चिरंजीव राव ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि विपक्ष को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। शर्म की बात है कि महिलाओं से भरी हुई बस पर भी पथराव और डंडे बरसाए जा रहे हैं। उन्होंनेे कहा कि जनता इनका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। पुलिस पर आरोप लगाते हुए श्री राव ने कहा कि इतना होने के बावजूद भी पुलिस कार्यक्रम स्थल तक नही पंहुंची। इतने बडे कार्यक्रम में यदि महिलाओं की भगदड मच जाती तो क्या होता इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। चिरंजीव राव ने मीडिया से अपील की है कि वो सच का साथ दें और महिलाओं के साथ अभ्रद व्यवाहार करने वालों को सजा दिलाने में हमारा साथ दें। उधर, घबराई गुर्जर घटाल की सरपंच मंजू तोंगड ने अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार पुलिस प्रशासन व सरकार से लगाई है।
उन्होंने कहा कि अगर सम्मेलन में पुलिस होती तो आज वे भय के माहौल में नहीं होती। उनके परिवार को लगातार जान से मारने धमकियां मिल रही हैं। सरपंच ने कहा कि महिलाओं का इतना बड़ा कार्यक्रम यहां पर कभी भी नहीं हुआ। यदि कार्यक्रमों में इस प्रकार की घटना होगी तों महिलाएं कार्यक्रमों में आना छोड़ देगीं। इसलिए इस घटना के लिए एसआईटी घटित कर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक और युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव भरत सिंह तोंगड ने कहा कि भाजपा सरकार तो युवाओं और महिलाओं की आवाज उठा नही रही। हम उठा रहे हैं तो उसमें बाधा डाली जा रही है। हमारे कहने के बावजूद भी महिला सम्मेलन में एक भी लेडिज पुलिस को नही भेजा गया। दिन दहाडे इस प्रकार पत्थर बरसाना लोकतंत्र की हत्या है। हमें अब भी जान को खतरा है यदि हमारे साथ कोई घटना घटित हो जाती है तो इसके लिए रेवाडी पुलिस जिम्मेदार होगी।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



