हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर फरीदाबाद विकास चौधरी के अतिंम संस्कार में पहुंचे और चौधरी के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केस किस पर नहीं है राजनैतिक लोगों पर दुर्भावनावश भी मामले दर्ज हो जाते हैं। मुख्यमंत्री बताएं क्या उनके पाटी अध्यक्ष जो कि वर्तमान में देश के गृहमंत्री भी हैं पर आपराधिक केस दर्ज नहीं हैं, भाजपा नेता पहले अपने गिरेवान में झांककर देखे।
विकास चौधरी पर जो 13 केस दर्ज होने की मुख्यमंत्री जो बात कह रहे हैं उनमें से 12 केस में तो विकास बरी हो चुका था, जबकि 13वां केस संगीन भी नहीं था। भाजपा के शासन काल में हरियाणा में पूरी तरह से जंगलराज स्थापित हो चुका है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, अपराधियों में जरा सा भी खौफ नहीं है और यह घटना जंगलराज को चरितार्थ करने वाली है।
उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों के दौरान हत्या की तीन बड़ी वारदातें होना यह साबित करती है कि कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि चाहे सोनीपत हो, रोहतक या फिर फरीदाबाद पूरे प्रदेश में ऐसा कोई शहर नहीं , जहां अपराधों का बोलबाला न हो। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो चाहे वह सीबीआई या प्रदेश की एजेंसी से हो और इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



