पानीपत : बिजली निगम की ओर से अब टाइम ऑफ डे स्कीम लांच की जाएगी। जिसके जरिए इंडस्ट्री को ऑफ पीक ऑवर्स में बिजली 10 से 20 फीसदी सस्ती मिलेगी। हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर डिस्कॉम को भेज दियागया है। जल्द ही यह स्कीम लागू हो जाएगी। इस स्कीम के जरिए एचटी और एलटी से जुड़ी इंडस्ट्री को फायदा होगा।
इंडस्ट्री पहले यह बताया जाएगा कि किस दिन किस समय पीक ऑवर्स रहेंगे और किस समय ऑफ पीक ऑवर्स रहेंगे। यानि किस समय लोड ज्यादा है और किस समय कम। जिस वक्त लोड कम होगा, इंडस्ट्री को सस्ती बिजली मिल जाएगी। इससे इंडस्ट्री पर बिजली बिल का भार कम हो सकेगा। यहां बता दें कि प्रदेश में 10 लाख 7 हजार 970 इंडस्ट्री के कनेक्शन हैं, जो इस स्कीम का फायदा ले सकती हैं।
इंडस्ट्री यदि डिस्कॉम के जरिए स्मार्ट ग्रिड और स्मार्ट मीटर लगवाती है तो तो दस 10 फीसदी का फायदा होगा। हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन जगजीत सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री को भी चाहिए कि वह ऑफ पीक ऑवर्स में बिजली लेकर अपना बिल बचाए। पीक ऑवर्स के बारे में इंडस्ट्री को बाकायदा जानकारी भी दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



