इन्द्री: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इन्द्री विधान सभा क्षेत्र के साथ उनका विशेष लगाव है, यहां आकर मन प्रसन्न होता है। इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी ना रहे, इसके लिए उन्होंने इन्द्री शहर में बाई पास, कुंजपुरा में रैस्ट हाऊस, इन्द्री में गन्दे पानी की निकासी के लिए धनौरा एैक्सप पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, धनौरा पुल को चौड़ा करने, रम्बा पीएचसी को अपग्रेड करने तथा बंसत विहार, दरड़, संघोहा सहित करीब एक दर्जन सड़कों के निर्माण के लिए करीब 65 करोड़ रुपये की घोषणा करके इस क्षेत्र में विकास कार्यों की नई सौगात दी।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इन्द्री विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करीब 300 करोड रुपये की सौगात दी जा चुकी है, जिनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके है तथा शेष कार्य अन्तिम चरण में है। उन्होंने खुले मन से इन्द्री विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कहा कि आप काम बताएं, हरियाणा सरकार उन्हें पूरा करेगी, सरकार के पास धन की कोई कमी नही है। मुख्यमंत्री रविवार को इन्द्री शहर में अग्रसेन सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन्द्री क्षेत्र के गांव धूमसी जागीर, फुसगढ़ व इन्द्री शहर में रोड शो के दौरान फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के करनाल जिला की सीमा में प्रवेश करते ही धूमसी जागीर गांव के बस स्टेंड पर राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी सहित लोगों ने उनका स्वागत किया।करनाल सीमा के पास कई घंटे लोगों ने सीएम का इंतजार किया। मौके पर करनाल डीसी डा. आदित्य दहिया, एसपी जश्रदीप सिंह रंधावा, एसडीएम मनीषा शर्मा, डीएसपी कुशलपाल, बीडीपीओ राजकुमार व पुलिस थाना प्रभारी राजीव सहित भारी पुलिस बल व अधिकारी डटे रहे।
– नरेन्द्र धूमसी


Download Android App
Download iOS App



