लाडवा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि अब पढ़े लिखे योग्य बेरोजगारो को न तो नेताओं के पीछे घुमने की जरूरत है और न ही नोटो से भरी अटैचीयों की जरूरत है। उन्ळोंने कहा कि योग्य पात्र को घर से बुलाकरर नौकरियां दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को लाडवा अपने रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने पिछली सरकारो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारो में लोग अपने बेरोजगार बच्चों को नौकरी दिलाने के लिए अपने गाढ़े खून पसीने की कमाई को नेताओं के पीछे घुम-घुमकर उन्हें अटैचियां भेंट करते थे ताकि उनके बच्चों का नाम लिस्ट में आ सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि जो पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा हताश होकर बैठ गए थे। अब इस सरकार में उनकी कद्र बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शिक्षित करने के लिए उनकी सरकार ने शिक्षण संस्थानो की संख्याएं भी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ उन्होंने तकनीकी सरकार भी खोले ताकि लोगों की हुनरभंद बनाया जाए या फिर वह खुद का काम शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि पहले शिक्षक अपने तबदलो के लिए अनेक सिफारिशे लगाते थे। परंतु उनकी सरकार ने एक ही कल्कि से 40 हजार शिक्षकों के तबादलें कर दिए, जिससे सभी शिक्षण संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसानों और आढ़तियों का सम्बन्ध पहले तरह ही का बनाए रखने के लिए इस साल पहले तरीके से ही खरीद बेच को इजाजत दे दी है।
उन्होंने कहा कि हम तो 5 साल के लिए चुने गए थे यदि आपको हमारा काम पसंद आए तो आगे भी चुन लेना। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनका पूरे प्रदेश का तीसरा दौरा है। इससे पहले वह दो बार 90 विधान सभाओं का दौरा कर चुके है और हर दौरे के दौरान उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 150 से 200 करोड़ रूपए तक की विकास कार्यो के लिए ग्रांटो की घोषणाएं की थी। उन्होंने कहा कि वह अपने हर दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते है और जरूरतों का पता लगाकर उसी मुताबिक ग्रांटो देते है। उन्होंने कहा कि लाडवा हल्के को भी 150 करोड़ की ग्रांट दी थी। जिसके अनुसार ज्यादातार काम पूरे हो चुके है या 2-3 माह में पूरे हो जाएंगे।
(कैलाश गोयल)


Download Android App
Download iOS App



