भाजपा लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी जारी रखना चाहती है इसीलिए पार्टी ने अपनी कमर कस्ते हुए तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज (रविवार) से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे. खट्टर कालका विधानसभा क्षेत्र के माता के मंदिर में पूजा करने के बाद इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।
मुख्यमंत्री खट्टर की यह जन आशीर्वाद यात्रा 8 सितंबर तक चलेगी। वही, इस दौरान वह प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलेंगे साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लेंगे। इस यात्रा के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
पहले दिन की लगभग 157 किलोमीटर तक लंबी होगी यात्रा
सीएम खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा पहले दिन कालका से शुरू होकर पंचकूला, नारायणगढ़,साढ़ौरा, जगाधरी होते हुए यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर समाप्त होगी। जन आशीर्वाद यात्रा का कार्यक्रम करीब 157 किलोमीटर तक लंबा होगा।
जन आशीर्वाद यात्रा पर भाजपा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री आम जनता तक पहुंचेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। मनोहर लाल खट्टर राज्य में यात्रा के दौरान जनता के बीच जाकर अपनी उपलब्धियां बताएंगे।
इस यात्रा पर खट्टर ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और ईमानदारी की सरकार है और जनता के लिए हमेशा तत्तपर रहने वाली सरकार है, इसलिए लोगों का आशीर्वाद अवश्य ही हमे पुनः प्राप्त होगा।


Download Android App
Download iOS App



