‘गुलाब जामुन की सब्ज़ी’ की तस्वीर किसी ने कर दी सोशल मीडिया पर पोस्ट, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Summary :

अक्सर देखा गया है कि खास अवसर पर गुलाब जामुन से लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि गुलाब जामुन की सब्जी भी बनती है।

अक्सर देखा गया है कि खास अवसर पर गुलाब जामुन से लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि गुलाब जामुन की सब्जी भी बनती है। अब आप सोच रहे होंगे कि मीठा गुलाब जामुन कैसे नमकीन बन सकता है। आपको बता दें कि इन सोशल मीडिया पर चटपटे गुलाब जामुन की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में गुलाब जामुन ग्रेवी में डुबा हुआ दिखाई दे रहा है। जो देखने में बेहद ही लहीज लग रहा है। 
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक शख्स ने गुलाब जामुन की सब्जी की तस्वीर पोस्ट की है। इसका नाम गुलाब जामुन की सब्जी बताया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में गुलाब जामुन हैवी ग्रेवी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच में अलग से जंग छिड़ गई है।

गुलाब जामुन की इस सब्जी पर कई तरह की प्रतिक्रियां आई हैं। कुछ लोगों ने इसे अजीब बता दिया है तो कुछ लोगों ने इसे मजेदार। फूड एक्सपर्ट्स की मानें तो डिश को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए ऐसा नाम दिया गया है और ऐसा करना गलत बिल्कुल भी नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि मीठे में गुलाब जामुन को इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में यह नमकीन कैसे बन सकती है। 
जोधपुर में गुलाब जामुन का ये नमकीन ट्रेंड शुरु हुआ है। बता दें कि यह राजस्‍थानी एक डिश है। कोफ्ते की डिश को गुलाब जामुन के नाम से जाना जाता है। यहां पर मीटे शीरे की बजाय इन जामुन को नमकीन ग्रेवी में बनाया जाता है। यह एक शाही पकवान राजस्‍थान का माना जाता है। 
लोगों ने ऐसे दी गुलाब जामुन की सब्जी पर अपनी प्रतिक्रिया

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.


Desk Team