सोनीपत : पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गंठबंधन लूट और खसौट करने के लिए बनाया गया गठबंधन है। यह सरकार जन भावनाओं के अनुरूप ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि विधायक बलराज कुंडू के आरोपों जाांच होनी चाहिए। उन्होंने अनिल विज को भी नॉन सीरियस इंसान बताया।दीपेन्द्र हुड्डा सोनीपत के गांव मोहम्दाबाद में में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि आज बीजेपी और जेजेपी दोनों में असंतोष है और विरोध मलाईदार महकमे के लिए हो रहा है। इस दौरान उन्होंने बलराज कुंडू के द्वारा मनीष ग्रोवर पर लगाए जाट आरक्षण के दौरान हिंसा के आरोपो को हवा देते हुए कहा कि कि अगर प्रकाश सिंह आयोग की रिपोर्ट ठीक ढंग से पेश हो जाती तो आज सच सबके सामने होता और यह बात शुरू से ही सामने आ रही है कि इसमें कई बीजेपी नेताओं का हाथ है।
उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर जन जागरण अभियान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह जनता को गुमराह करने के लिए चलाया जा रहा अभियान है और जनता को असली मुद्दों से भटकाने के लिए बीजेपी नौटंकी कर रही है। उनहोने कहा कि बीजेपी और जननायक जनता दल पार्टी दोनों के सीनियर नेता ही अपने-अपने पार्टियों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं उन्होंने अनिल विज व राम कुमार गौतम का उदाहरण देते हुए कहा कि आज दोनों ही पार्टियां अंतर कलह से जूझ रहे हैं। दोनों पार्टियों में आज असंतोष है वही मलाईदार महकमों को हथियाने के लिए सारे बयान बाजीयां हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



