रोहतक : केंद्रीय मंत्री एंव भाजपा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र तोमर ने माना है कि टिकट ना मिलने से नाराज प्रत्याशियों की वजह से कई सीटों पर नुकसान हो सकता है, इसलिए नाराज हुए नेताओं से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें परसो तक मना लिया जाएगा। उन्होंने इशारों में अशोक तंवर का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिपक्ष की हालत खस्ता है और जनता हरियाणा में सोच समझकर वोट करेगी।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर रोहतक पहुंचे और उन्होंने पार्टी के मीडिया सेंटर में महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा व सोनीपत से पूर्व विधायक अनिल ठक्कर को भाजपा का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने सोच समझकर ही टिकट वितरण की है। केंद्रीय मंत्री ने माना है कि टिकट न मिलने से पांच या छह सीटों पर असर पड़ सकता है, लेकिन नाराज नेताओं को मनाने का काम चल रहा है और परसो तक उन्हें मना लिया जाएगा।
नरेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी ही पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगा रहे है, उस पार्टी को जनता कभी वोट नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश में 75 पार का लक्ष्य पार करेगी और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रदेश की जनता को सब पता है कि कांग्रेस में क्या चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



