हरियाणा में इजराइल चौधरी की क्रॉस वोटिंग से नाराज बेटे ने तोड़ा नाता, कहा, ‘एक्शन होना चाहिए’

Cross Voting in Haryana Update

Cross Voting in Haryana Update : देश में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव अब सियासी हलचल का नया कारण बन गए हैं। 37 सीटों पर हुए इस चुनाव में कई राज्यों से क्रॉस-वोटिंग और विधायकों के ‘गायब’ रहने की खबरों ने पार्टियों की टेंशन बढ़ा दी है। अब इन घटनाओं पर कार्रवाई का दौर भी शुरू हो चुका है, और हरियाणा इस सियासी उथल-पुथल का केंद्र बन गया है।

Cross Voting in Haryana Update: क्रॉस-वोटिंग पर कांग्रेस का कड़ा रुख

हरियाणा कांग्रेस ने अनुशासन तोड़ने के आरोप में अपने पांच विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई है, उनमें मुहम्मद इलियास, मुहम्मद इसराइल, रेनू बाला, शैली चौधरी और जरनैल सिंह के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इन सभी से राज्यसभा चुनाव के दौरान उनके वोटिंग व्यवहार को लेकर जवाब मांगा है और तय समय के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

Rajya Sabha Elections: सियासत से परिवार तक पहुंचा विवाद

Rajya Sabha Elections
Rajya Sabha Elections (Source:Social Media)

इस बीच विधायक चौधरी मोहम्मद इसराइल के बेटे नाज़िम चौधरी ने अपने पिता को लेकर भावनात्मक बयान दिया है। इसराइल चौधरी पर हरियाणा राज्यसभा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग का आरोप है. नाजिम ने कहा कि मैं आपको यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आज से मैं यह घोषणा करता हूं कि मेरा अपने पिता से कोई संबंध नहीं है. इसके साथ ही न ही भविष्य में कोई संबंध रहेगा. मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन निश्चित रूप से मेरा उनसे कोई संबंध नहीं रहेगा. मेरे परिवार का एक और सदस्य भी इसमें शामिल है. मेरे चाचा से भी अब मेरा कोई संबंध नहीं है.

बता दें, नाज़िम चौधरी ने सार्वजनिक तौर पर अपने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया।

राहुल गांधी के समर्थन में दिया बड़ा बयान

नाज़िम चौधरी ने आगे अपनी राजनीतिक निष्ठा भी साफ की। उन्होंने कहा, “मेरा घर भले ही टूट गया हो, लेकिन मेरे घर से कोई राहुल गांधी को नहीं हरा सकता, मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के साथ हूं. पार्टी किसी की मोहताज नहीं है. यहां बहुत से नेता हैं, किसी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.”

उन्होंने कहा, “9 MLAs के खिलाफ मुझे लगता है कि एक्शन होना चाहिए. मेरे फादर के खिलाफ भी होना चाहिए. मेरे फादर भी उसी में शामिल हैं और इन चार के खिलाफ भी होना चाहिए. मुझे ऐसा लगता है.”

इस बयान के बाद साफ हो गया कि चुनाव खत्म होने के बावजूद हरियाणा की सियासत में खींचतान अभी जारी रहेगी।

Cross Voting Controversy: हरियाणा में क्या रहा चुनावी नतीजा

राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में एक सीट पर बीजेपी के संजय भाटिया ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरी सीट कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध के खाते में गई। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल, जिन्हें बीजेपी का समर्थन प्राप्त था, इस मुकाबले में हार गए।

राज्यसभा चुनाव भले ही संपन्न हो चुके हों, लेकिन क्रॉस-वोटिंग और अंदरूनी कलह ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। आने वाले दिनों में इन नोटिसों पर जवाब और संभावित कार्रवाई हरियाणा की राजनीति की दिशा तय कर सकती है।

यह भी पढ़ेंजस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कैदियों से की बातचीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।