रेवाड़ी: किसान पंचायत को संबोधित करते हुये सांसद दीपेन्द्र हुड्डा विरोधियों पर जमकर बरसे। दीपेन्द्र हुड्डा ने आंकडे पेश करते हुये कहा कि 2009 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने रेवाडी में 104 स्कूल अपगे्रड किये, जबकि भाजपा शासन में केवल 3 स्कूल अपगे्रड किये गये। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि रेवाडी जिले में 17 सरकारी शिक्षण संस्थाए खोली थी, जबकि इन्होंने एक भी नहीं खोली। दीपेन्द्र हुड्डा ने युवाओं के मुद्दे उठाते हुए कहा कि भाजपा ने 9 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता का वायदा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि तीन साल किसान पर 60 प्रतिशत कर्ज बढा है, इसलिए हमने किसानों के कर्जे माफ करने की मांग को उठाया है। सांसद ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर सवाल उठाते हुये कहा कि इस योजना के तहत 177 करोड रूपये किसानों के खाते से कटे, जबकि भुगतान 1 करोड 88 लाख का किया गया। दीपेन्द्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि तीन बीमा कम्पनियों को लाभ मिला है।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



