चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि दादुपुर नलवी नहर परियोजना से मिट्टी चोरी के मुद्दे की जांच के लिये समिति का गठन किया जायेगा। गौरतलब है कि यह परियोजना अब रद्द कर दी गयी है। मामले की जांच राज्य सतर्कता ब्यूरो करेगा। मुख्यमंत्री ने ये बातें किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कही।
प्रतिनिधिमंडल में राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार और राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह भी मौजूद थे। ये सभी नहर परियोजना की अधिसूचना रद्द करने के फैसले के लिये मुख्यमंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद करने आये थे। एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंचकुला में कौशल्या बांध, सिरसा में ओट्टू झील और हांसी भूटाना नहर से मिट्टी चोरी की बात से अवगत है और इन मामलों की जांच की जायेगी।
इस बीच खट्टर ने यह भी कहा कि नहर के लिये मुआवजा लेकर जमीन देने वाले किसानों के सरकार को मुआवजा वापस करने की स्थिति में उनसे मुआवजे की रकम पर कोई ब्याज नहीं लिया जायेगा। खट्टर ने कहा कि किसानों का हित सभी चीजों से रूपर है और किसी भी स्थिति में शाहबाद-दादुपुर नल्वी इलाका में बाढ़ जैसी स्थिति की इजाजत नहीं दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



