करनाल: बिजली कर्मचारी 11 जुलाई से एसडीओ के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की राजीव गांधी विद्युत सदन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सब अरबन सब यूनिट के प्रधान राजिंद्र राणा ने की। संचालन सचिव संजीव आनंद ने किया। राजिंद्र राणा व मुकेश जांगड़ा ने कहा कि बिजली निगम का सारा कार्य सब डिवीजन में होता है, लेकिन एसडीओ सब अरबन समस्याओं को हल करने की बजाय कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगाकर तनख्वाह ही कटवा रहे हैं। श्रम कानूनों की धज्ज्यिां उड़ाते हुए टैक्नीकल कर्मचारियों की लिखित में 12-12 घंटे डयूटियां लगा दी गई हैं।
सब डिवीजन में सभी टीआफ व जीओ स्विच लाइनों व ट्रांसफार्मरों के डायरेक्ट हैं उनको ठीक करने के लिए कोई सामान उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों, कम्पयूटर व प्रिंटरों की कमी है। इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। आंदोलन की सफलता के लिए राजिंद्र राणा, मुकेश जांगड़ा, सतपाल सैनी, सुशील गुर्जर व संजीव आनंद के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। इस अवसर पर सतपाल सैनी, मुकेश जांगड़ा, अव्वल सिंह, सुशील गुर्जर, सन्नी, राजिंद्र राणा, संजीव आनंद, सोहन लाल, जोगिंद्र, सुनील, कमलजीत, वरूण, सुरेंद्र, महीपाल, कृष्ण सहगल, विक्रम, पवन व विनय सहगल मौजूद रहे।
– आशुतोष गौतम, महिन्द्र


Download Android App
Download iOS App



