चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कैंसर रोगियों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल, अम्बाला छावनी में बहुत जल्द कीमोथैरेपी उपचार की सुविधा आरम्भ की जाएगी और इसके लिए रेडियोथैरेपिस्ट की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल परिसर में ही 40 करोड़ रुपए की लागत से रिजनल कैंसर ट्रसरी सेंटर स्थापित किया जाएगा लेकिन जब तक यह अस्पताल स्थापित होगा, तब तक नए भवन के आपातकालीन खंड में कीमोथैरेपी की जाएगी।
कीमोथैरेपी के लिए आपातकालीन खंड में 3 बैड रिजर्व रखे गए हैं और कैंसर रोग में कीमोथैरेपी के लिए प्रयोग में आने वाली दवाईयां व अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। कैंसर रोगियों के लिए ओपीडी भी एमरजेंसी ब्लॉक में ही आरम्भ की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैंसर पीडि़तों को कीमोथैरेपी के लिए चंडीगढ़, पटियाला, रोहतक अथवा अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था और अब यह सुविधा अम्बाला छावनी में उपलब्ध करवाई जा रही है।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



