हाथी के ट्रैक्टर, चश्मा तोड़ने के बाद ऑटो की बारी : विज

Summary :

अनिल विज ने चौटाला द्वारा BJP से गठबंधन में दिखाई गई रूचि पर भी साफ शब्दों में कह दिया BJP को किसी गठबंधन की जरूरत नहीं BJP अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़ : हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा में चल रहे गठबंधन ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विज ने ओम प्रकाश चौटाला द्वारा भाजपा से गठबंधन में दिखाई गई रूचि पर भी साफ शब्दों में कह दिया कि भाजपा को किसी गठबंधन की जरूरत नहीं भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

अनिल विज ने में बढ़ रहे गठबंधन ट्रेंड के अंतर्गत लोजपा और बसपा के गठबंधन पर भी चुटकी ली। अनिल विज ने कहा कि बसपा के हाथी ने पहले कुलदीप बिश्नोई से गठबंधन कर के उसका ट्रैक्टर तोड़ा, फिर उसने इनेलो के साथ गठबंधन कर के उसका चश्मा तोड़ दिया और अब राजकुमार सैनी के साथ गठबंधन में उनका आटो कितनी देर चलता है ये देखने वाली बात है।

अनिल विज से इस दौरान जब ये पूछा गया कि आईएनएलडी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला को भाजपा से गठबंधन में कोई आपत्ति नहीं , तो विज ने जवाब दिया कि भाजपा को किसी से गठबंधन की जरूरत नहीं , भाजपा अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। लखनऊ में प्रियंका के रोड शो के दौरान, कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी की झलक का रूप दे कर उतारने पर विज ने कहा कि चाहे प्रियंका आ जाये चाहे घर के बाकी बचे आ जाएं, मॉडल तो वही रहेगा।

(आहूजा)

Desk Team