Elvish Yadav House Firing New Updates: इस गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

Summary :

Elvish Yadav House Firing New Updates: मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। 17 अगस्त की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई, जिसने सभी को चौंका दिया। Elvish Yadav House Firing New Updates: सुबह-सुबह गूंजी गोलियां यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे से 6:00 बजे के बीच की है। तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर एल्विश यादव के घर के पास आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 24 राउंड गोलियां चलाईं और फिर वहां से…

Elvish Yadav House Firing New Updates: मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। 17 अगस्त की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई, जिसने सभी को चौंका दिया।

Elvish Yadav House Firing New Updates: सुबह-सुबह गूंजी गोलियां

यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे से 6:00 बजे के बीच की है। तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर एल्विश यादव के घर के पास आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 24 राउंड गोलियां चलाईं और फिर वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार बदमाश एल्विश यादव के घर के बाहर रुकते हैं और फायरिंग करते हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उस वक्त घर में कौन था?

घटना के समय Elvish Yadav खुद घर पर मौजूद नहीं थे। घर के अंदर केवल केयरटेकर था। सौभाग्यवश इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर हुई, जबकि एल्विश यादव का कमरा ऊपर की मंजिल पर है।

Elvish Yadav Firing
Elvish Yadav Firing

परिवार की प्रतिक्रिया

Elvish Yadav के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे से बात की है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें या परिवार को इस घटना से पहले किसी तरह की धमकी या फोन कॉल नहीं मिला था। उन्होंने कहा, “अगर हम बाहर होते तो कुछ भी हो सकता था।”

Elvish Yadav Firing
Elvish Yadav Firing

गैंगस्टर भाऊ गिरोह ने ली जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, इस फायरिंग की जिम्मेदारी एक कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गिरोह ने ली है। कहा जा रहा है कि इस गैंगस्टर ने पुर्तगाल से एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है।

Elvish Yadav Firing
Elvish Yadav Firing

पुलिस की जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि तीन नकाबपोश लोगों ने फायरिंग की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Elvish Yadav  का करियर

एElvish Yadav  एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर लाखों में है। उनकी लोकप्रियता तब और बढ़ी जब उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 जीता। इसके अलावा, वे एमटीवी रोडीज़ XX: डबल क्रॉस में गैंग लीडर के रूप में भी नज़र आए। उनके गैंग के कुशाल तंवर (गुल्लू) ने शो जीतकर 10 लाख रुपये और एक हीरो करिज़्मा XMR बाइक जीती।

Elvish Yadav पर जानलेवा हमला, घर पर हुई 24 से 25 राउंड फायरिंग

Elvish Yadav Firing: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। एल्विश के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर 56 स्थित एल्विश के घर पर 5-6 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि, एल्विश यादव घर में मौजूद नहीं थे। घटना के समय घर में केवल केयरटेकर ही मौजूद था, जिसने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी।

Elvish Yadav Firing: बाइक सवारों ने की 24 राउंड फायरिंग

एल्विश के परिवार के मुताबिक, उन्हें कोई धमकी नहीं मिली थी। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, एल्विश के घर पर सुबह करीब 5.30 बजे फायरिंग हुई। बाइक पर तीन बदमाश आए, जिनमें से दो ने फायरिंग की। फायरिंग घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई।  फायरिंग के वक्त केयरटेकर और परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एल्विश के घर पर 24 से 25 राउंड फायरिंग हुई है।

Elvish Yadav Firing: जांच कर रही पुलिस

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, एल्विश के घर पर सुबह करीब 5:30 बजे गोलीबारी हुई। तीन बदमाश बाइक पर आए, जिनमें से दो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई। एल्विश का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता है। गोलीबारी के वक्त केयरटेकर और परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे।

आगे पढ़ें…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।