करनाल/निसिंग : करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ नागरिक कल्ब की चेयरपर्सन श्रीमति किरण चोपड़ा ने कहा कि गांव का विकास करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए ग्रामीण समस्याएं बताएं। उन समस्याओं का हर हाल में समाधान किया जाएगा। वह निसिंग ब्लॉक के गांव कतलाहेड़ी में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि करनाल के सांसद एक सेवक की तरह लोगो के लिए कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि आपके सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा पहले ऐसे सांसद है जो ग्रांट दिए जाने के बाद होने वाले कार्यो की भी न केवल खुद समीक्षा करते है। बल्कि सांसद निधि से तैयार निर्माण कार्याे का खुद निरीक्षण भी करते है। उन्होने कहा कि विकास के मामले में कोई भी गांव अछूता नहीं रहेगा।
उन्होने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव से पहले वह उनके गांव में वोट मांगने आई थी। लेकिन आज वह उनकी समस्याएं जानने के लिए आई है। उन्होने कहा कि भीषण गर्मी में भारी संख्या में ग्रामीण उन्हे सुनने के लिए पहुंचे है। इसके लिए वह ग्रामीणों का आभार प्रकट करती है।
उन्होने यह भी कहा कि गांव में यदि कोई कार्य अधूरा रह गया है तो ग्रामीण उन्हे बताएं। आपके सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा उन कार्यो को पूरा करवाएंगे। उन्होने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होने कहा कि देश की मोदी सरकार गांव के विकास के लिए भरसक प्रयत्न कर रही है। हाल ही में मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा लाभ देते हुए धान के समर्थन मूल्य में 200 रूपए प्रति किव्वंटल की बढ़ौतरी की है। इससे किसानों को प्रति एकड़ 6 हजार रूपए का आर्थिक लाभ होगा।
उन्होने कहा कि उन्हे मालूम है कि गांवों में लोग खेती पर निर्भर होते है। इसलिए भाजपा ने किसानों का बेहतर ख्याल रखा है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा तथा महिलाओं को सामाजिक दृष्टि से आगे लाने के लिए बड़े निर्णय ले रही है। महिलाएं खुद साधन सम्पन्न बने इसके लिए गंभीर योजनाओं पर कार्यं हो रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा की महिला कार्यकत्र्ता अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़े और उन्हें मोदी सरकार की नितियों से अवगत करवाएं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव में कम्युनिटी सैंटर बनाए जाने की मांग को लेकर चेयरपर्सन श्रीमति किरण चोपड़ा को एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा।
चेयरपर्सन श्रीमति किरण चोपड़ा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा उनकी समस्या पर विचार कर जरूर हल करेंगे। उन्होने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि उनकी कोई और समस्या है तो वह भी बताएं। हर समस्या का निदान होगा। इस मौके पर उन्होने भाजपा के मंडल अध्यक्ष शीला राणा के यहां जलपान भी किया। ग्रामीणों ने चेयरपर्सन श्रीमति किरण चोपड़ा को शाल औढ़ा कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना काम्बोज, जुंडला मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीन चौहान, महिला मोर्चा की शहरी अध्यक्ष पिंकी कश्यप, महामंत्री सुभाष आर्य, जिला पार्षद खुशी राम, खेम सिंह राणा, सरपंच कृष्ण कुमार, अमरीश राणा, वेदपाल राणा समते दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



