फरीदाबाद: फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने यहां सैक्टर-17 स्थित लाल बहादुर शास्त्री चौक पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनकी पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे मुख्य भूमिका निभाने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, ईमानदारी, सादगी और मजबूत इच्छाशक्ति की प्रतिमा, देश के सैनिको और किसानों का मान सम्मान बढ़ाने वाले, जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले, स्वतंत्र भारत को विकास की नई ऊंचाईया प्रदान करने वाले प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का देश सदैव कृतज्ञ रहेगा और उनके दिखाये रास्ते पर चलकर देश का हर नागरिक सफलता की ऊंचाईयों को छू सकता है।
श्री कौशिक ने कहा कि शास्त्री जी शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत मेधावी थे, बचपन मे विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होने उच्च शिक्षा प्राप्त की। श्री कौशिक ने कहा कि हमे लाल बहादुर शास्त्री जी जीवन से सादगी, ईमानदारी, दृढ़ निश्चय, सत्य और अंहिसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के डॉक्टर सौरभ शर्मा, आरडी वर्मा, बलजीत सिहाग, शिक्षाविद् सुशांत गुप्ता चैयरमेन, धर्मपाल चहल, सी एल भारद्धाज, जगदीश हुड्डा, विनोद कौशिक, रामकिशन, जयंत कौशिक आदि वरिष्ट कांग्रेसी विशेष रूप से मौजूद थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



