फरीदाबाद से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जिले के सिकरौना गांव में एक युवक ने स्कूल में घुसकर सरेआम एक महिला शिक्षिका की हत्या कर दी। युवक का पूरा चेहरा कपड़ा से ढका था। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर युवक ने महिला टीचर संध्या पर 32 सेकेंड में 34 बार चाक़ू से हमला किया। उसने संध्या के गर्दन पर चाक़ू से एक के बाद एक वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
दिल दहला देने वाली घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोमवार को सुबह 9 और 10 बजे के बीच हुई।
क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला टीचर सिक्रोना गांव के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाती थी। सोमवार को आरोपी स्कूल पहुंचा और शिक्षिका संध्या से मिलने की बात कही। उसे संध्या से मिलने की इजाजत मिल गई और वह उससे मिलने बाहर आईं। जैसे ही संध्या पास पहुंची, उस युवक ने उनकी गर्दन पर तेजी से और बेरहमी से कई वार किए। उनकी चीखें सुनकर स्कूल के दूसरे कर्मचारी वहां दौड़े, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से स्कूल के साथ-साथ आसपास में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस का बड़ा खुलासा! 32 सेकेंड में 34 वार

इस मामले की पुष्टि स्कूल में लगे CCTV से हुई है। CCTV कैमरे में साफ देखा जा सकता है कैसे युवक स्कूल में एंट्री करता है और उसके बाद वो कैसे 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से हमला को अंजाम देता है। जिससे संध्या की मौके पर ही मौत हो जाती है। इसके बाद मौके से आरोपी फरार हो गया। घटना से स्कूल में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने बताया है कि हमलावर ने शिक्षिका के गले, चेहरे, पेट और छाती पर करीब 30 से अधिक बार चाकू से हमला किया, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका संध्या फिरोजपुर कलां गांव की रहने वाली थीं। आरोपी की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो कोट गांव का रहने वाला था, जिसके खिलाफ मृतका ने पहले भी छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने हमले का मुख्य कारण पुरानी रंजिश बताया है।
ALSO READ: Monsoon Session Parliament LIVE: संसद शुरू होते ही हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित



Download Android App
Download iOS App




