लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला, सभी 14 नाविकों को बचाया गया

Summary :

Indian Ship Attacked in Red Sea: यमन के तट के निकट मंगलवार को भारतीय ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ। विदेश मंत्रलय ने जानकारी देते हुए बताया कि जहाज पर 13 भारतीय नागरिक सवार थे और सभी को बचा लिया गया। भारत ने इस हमले की निंदा की और कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए। जहाज पर सवार सभी नाविकों को बचाया गया विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत ने बिना किसी उकसावे के ‘एमएसवी फैज नूर ओलीया’ पर किए गए इस हमले की…

Indian Ship Attacked in Red Sea: यमन के तट के निकट मंगलवार को भारतीय ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ। विदेश मंत्रलय ने जानकारी देते हुए बताया कि जहाज पर 13 भारतीय नागरिक सवार थे और सभी को बचा लिया गया। भारत ने इस हमले की निंदा की और कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए।

Indian Ship Attacked in Red Sea (Source: Social Media)
Indian Ship Attacked in Red Sea (Source: Social Media)

जहाज पर सवार सभी नाविकों को बचाया गया

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत ने बिना किसी उकसावे के ‘एमएसवी फैज नूर ओलीया’ पर किए गए इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, ”हमारे लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुझे यह बताते हुए राहत है कि सभी 14 नाविकों (जिनमें 13 भारतीय हैं) को यमनी तटरक्षक बल ने सुरक्षित बचा लिया है और उन्हें मोखा बंदरगाह पहुंचा दिया गया है।”

Indian Ship Attacked in Red Sea: विदेश मंत्रालय ने हमलों की कड़ी निंदा की

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को बचाने में सहयोग के लिए यमन के अधिकारियों का धन्यवाद किया। मंत्रालय ने कहा, ”इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।” मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से स्वतंत्र एवं निर्बाध आवागमन तथा व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।”

Indian Ship Attacked in Red Sea (Source: Social Media)
Indian Ship Attacked in Red Sea (Source: Social Media)

ALSO READ: दिल्ली में SIR कार्यक्रम फिर बढ़ा, जानें अंतिम मतदाता सूची कब होगी जारी ?

Rahul Kumar Rawat