हरियाणा किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ ने भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले की निंदा की है। प्रह्लाद सिंह ने आज यहां बताया कि राकेश टिकैत आज राजस्थान के अलवर जिला में एक किसान महापंचायत को संबोधित कर लौट रहे थे कि कुछ बदमाश किस्म के लोगों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी मगर गनीमत रही इस हमले में किसान नेता राकेश टिकैत व उनके साथी बाल बाल बच गए।
प्रहलाद सिंह भारूखेड़ ने आरोप लगाया कि दिल्ली के टिकरी बॉर्डर, सिंधु बॉर्डर के साथ-साथ राजस्थान व उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना से केंद्र की भाजपा सरकार दुखी है। उन्होंने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार से किसान नेता राकेश टिकेत को सुरक्षा मुहैया करवाने की भी मांग की है उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को एफसीआई बचाओ दिवस मनाया जाएगा, इस दिन देशभर में एफसीआई के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
10 अप्रैल को 24 घंटों के लिए केएमपी ब्लॉक किया जाएगा। इसके बाद 13 अप्रैल को दिल्ली की सीमाओं पर वैशाखी का त्यौहार मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को बाबा भीम राव आंबेडकर जयंती पर संविधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा। एक मई को मजदूर दिवस दिल्ली के बॉर्डर्स पर मनाया जाएगा। इस दिन सभी कार्यक्रम मजदूर किसान एकता को समर्पित होंगे। मई के पहले पखवाड़े में संसद कूच किया जाएगा।
इसमें महिलाएं, दलित-आदिवासी-बहुजन, बेरोजगार युवा व समाज का हर तबका शामिल होगा। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से शांतमयी होगा। गांवों, शहरों से दिल्ली के बॉर्डर तक लोग अपने वाहनों से आएंगे। इसके बाद दिल्ली के अनेक बॉर्डर्स तक पैदल मार्च किया जाएगा। निश्चित तारीख की घोषणा आने वाले दिनों में कर दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



