बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, चाहे वो अरबाज के साथ हो या फिर अर्जुन के साथ। मलाइका की पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है मीडिया को इसकी खबर हमेशा रहती है। वैसे अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही आज अलग हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच अब भी दोस्ती है और इनकी लव स्टोरी की चर्चा अभी भी होती रहती है।
आपको बता दे, दोनों ने 24 साल साथ गुजारे। बाद में अपने पर्सनल रीज़न्स के चलते अलग होने का फैसला किया। हालांकि आज तक ये साफ नहीं हो पाया कि तलाक के पाछे का असल कारण क्या था। हालांकि, मलाइका को ये कहते सुना गया कि उनके रिश्ते में खुशी नहीं बची थी।
लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला मलाइका ने किया था, जिन्होंने खुद अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। इनकी पहली मुलाकात 1993 में हुई थी, जब दोनों एक फोटोशूट के लिए मिले थे। एक कॉफी ब्रांड के ऐड के लिए फोटोशूट था, जिसकी शूटिंग के दौरान दोनों एक- दूसरे पर फिदा हो गए थे।
5 साल तक मलाइका को डेट करने वाले अरबाज खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज नहीं किया, तो मलाइका ने खुद आगे बढ़कर उन्हें शादी के लिए प्रोपोज़ कर दिया था। मलाइका ने एक बार बताया कि जब अरबाज को प्रपोज किया तो अरबाज ने हां कहने में जरा भी देर नहीं लगाई। बस यही कहा कि डेट और टाइम बता देना मैं आ जाऊंगा। 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी मुस्लिम और ईसाई रीति-रिवाज से की। शादी के 4 साल बाद 2002 में मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।
शादी के 19 साल बाद दोनों में किसी कारण झगड़ा हो गया। 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया और दोनों की राहें जुदा हो गईं। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। फिलहाल मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App







