करनाल : गुरुवार दोपहर करनाल के घोघड़ीपुर रेलवे फाटक के निकट एक युवक ने अपनी सवा साल की बेटी को गोद में उठाकर सामने से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। बाप और बेटी ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। दोनो के शव भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद मृतक युवक की पत्नी सदमें में आ गई। मृतक युवक गांव गोंदर का रहने वाला बताया जा रहा है। नवरात्रों में हुई इस घटना को देखकर हर कोई दुखी हो गया। आखिर सवा साल की मासूम का क्या कसूर था।
नवरात्रों में तो वैसे ही कन्याओं की पूजा की जाती है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को दिए ब्यानों में कहा है कि गोंदर के रहने वाले ट्रक ड्राईवर डिम्पल की सवा साल की बेटी दिवांशी की तबीयत खराब थी और डिम्पल उसकी दवाई लेने करनाल आ रहा था। अचानक दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। लेकिन प्रत्यक्षदक्र्षियों के मुताबिक डिम्पल अपनी पत्नी सुरेश और बेटी के साथ पैदल रेलवे लाईनों की तरफ आ रहे थे। काफी देर तक तीनों खड़े रहे। अचानक ट्रेन आ गई।
करनाल से सीएम ने की भीम एप से डिजिटल लेन-देन की शुरूआत
डिम्पल ने अपनी बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। बाप-बेटी की मौत के बाद पत्नी गश खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। पति और मासूम बेटी की मौत के बाद पत्नी सदमें में आ गई है। घर के लोग उसे संभालने में लगे है। इस घटना के बाद गंाव गोंदर में मातम छाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्र्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया है। दरअसल यह कदम घरेलू कलह के चलते उठाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



