चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इनेलो की परिवारिक कलह का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। समूची कार्रवाई का आधार बीते रविवार को गोहाना में रैली के दौरान हुई हूटिंग को बनाया गया है। चौटाला की इस कार्रवाई की गूंज दूर तक जाएगी। हालांकि इनेलो द्वारा कुछ समय पहले ही संगठन का नए सिरे से गठन किया गया है लेकिन गोहाना रैली के दौरान दुष्यंत चौटाला व अभय सिंह चौटाला के बीच हुए विवाद के बाद ओम प्रकाश चौटाला ने इस अभूतपूर्व कार्रवाई को अंजाम दिया है। यही नहीं पार्टी की युवा इकाई व इनसो को तो भंग करने से पहले चौटाला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। चौधरी ओपी चौटाला ने नेशनल बॉडी के पदाधिकारियों में भी बदलाव किए हैं।
वह स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे और अनंत राम तंवर, साधु राम चौधरी, नारायण प्रसाद अग्रवाल, कुमारी फूलवती, अश्वनी दत्ता और रामभगत गुप्ता उपाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। आर एस चौधरी आईएएस सेवानिवृत पार्टी के सेक्रैटरी जनरल के पद पर रहेंगे जबकि रमेश गर्ग, बृज शर्मा और पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह जनरल महासचिव का पदभार संभालेंगे।
इनेलो अपनी करतूतों से 15 साल से सत्ता से बाहर
युद्धवीर आर्य पूर्व सदस्य हरियाणा लोकसेवा आयोग, चत्तर सिंह पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग, बलवंत सिंह मायना पूर्व विधायक, सुरेश मित्तल और अशोक शेरवाल सचिवों का पदभार संभालेंगे। डॉ. के. सी बांगड़ पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा आयोग राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे और दीपचंद गोयल पार्टी के कोषाध्यक्ष बनेंगे। सभी सांसद, हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष और राज्य के पार्टी अध्यक्ष अपने पदों के दायित्व के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। इनेलो संसदीय बोर्ड में भी फेरबदल किया है।
– आहूजा, राजेश जैन


Download Android App
Download iOS App



