मानेसर : बृहस्पतिवार को गांव अलियर स्थित एक शराब के ठेके में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर दमकल केंद्र की दो गाडिय़ों ने पहुंच आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पा लिया। दमकल विभाग के अनुसार सुबह करीब 6:50 पर सूचना मिली कि आइएमटी के नजदीक गांव अलियर में शराब के ठेके में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही आइएमटी दमकल केंद्र से एक गाड़ी मौके पर भेजी गई और एक गाड़ी मारुति सुजुकी से बुलाई गई। जिस समय ठेके में आग लगी उस दौरान एक सेल्समैन ठेके के अंदर ही सो रहा था। आग की लपटें देख वह बाहर की तरफ भागा और ठेका मालिक व दमकल विभाग में सूचना दी गई।
आग इतनी तेज हो गई थी ठेके के साथ बनी दुकानों को भी चपेट में के लिया। आग लगने से ठेके में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल केंद्र के अधिकारियों के अनुसार आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पा लिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



