सड़क हादसों में बच्चे समेत पांच घायल

Summary :

रेवाड़ी : जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिए हैं। थाना रामपुरा पुलिस में रामअवतार पुत्र हरीसिंह, निवासी दाना आलमपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव आराम नगर के निकट एक अज्ञात पिकअप चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए शिकायतकर्ता के परिजनों को टक्कर मार दी। जिसमे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, खोल थाना पुलिस में अनुप कुमार पुत्र सतपाल, निवासी कढु ने शिकायत दर्ज कराई कि पिकअप चालक मंजीत ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए गांव कढु के निकट शिकायतकर्ता को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Desk Team