हिसार: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की कैफे में सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों रेलवे कॉलोनी के निवासी है और दोनों के पिता रेलवे में नौकरी करते है। घटना करीब सवा एक बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय में पढऩे वाली छात्रा पूजा को उसके घर के पास रहने वाला नवीन लजीज रैस्टौरेंट के पास ओलड कोर्ट कम्पलैक्स में स्थित एक कैफे में लेकर पहुंचा। यहां दोनों ने साथ बैठकर स्नैक्क आदि लिए। इस दौरान दोनों में बहस होने लगी। बहस के चलते लड़की कैफे से उठकर चलने लगी तो नवीन से उसे रोक लिया और कैफे से चाकू उठाकर उसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
इसी दौरान कैफे में मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नवीन ने पुलिस हिरासत में अपना जुर्म कबूल कर लिया। नवीन ने बताया कि वे दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। वह पूजा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने आज शादी से मना करते हुए कहीं और शादी करने की बात कही। इसके चलते उसे गुस्सा आ गया और उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लड़की के शव के चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी शव के पास पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया और आरोपी को पकड़कर थाना में ले गई।
– राज पराशर


Download Android App
Download iOS App



