पलवल : लोकसभा चुनावों में बीजेपी को मिले भारी बहुमत के बाद देश के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी राजनीतिक दल-बदल शुरू हो गई है। इनलो और कांग्रेस के अनेक नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इनलो की टिकट पर पलवल से विधायक रहे गुर्जर नेता सुभाष चौधरी ने इसकी शुरूआत कर दी है। चंडीगढ में सुभाष चौधरी ने सीएम मनोहर लाल को बुक्का भेंट कर बीजेपी में शामिल होने की इरादे जाहिर किए। पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने कहा है कि इनलो अब बीते जमाने की पार्टी रह गई है।
पार्टी के सभी सीनियर नेता दूसरी पार्टियों की तरफ जाने का मन बना चुके हैं। आने वाले समय में बीजेपी जनता की पसंद रहेगी। जल्द ही पलवल में विशाल रैली कर भाजपा ज्वाइन करेगें। इससे पूर्व हथीन से इनलो विधायक केहर सिंह रावत भी बीजेपी ज्वाईन कर चुके हैं। बीते विधानसभा चुनावों में पलवल जिला में बीजेपी के तीनों प्रत्याशी पराजित हो गए थे। पलवल और होडल में कांग्रेस तथा हथीन में इनलो को जीत मिली। बीजेपी जिन जिलों में पराजित हुई थी उन जिलों को बीजेपी ने इस बार जीत की टारगेट पर रखा है।
पलवल और मेवात में बीजेपी इस बार कमल खिलाने की जुगत में लगी है। इनलो में जिला के सबसे मजबूत नेता और पूर्व विधायक सुभाष चौधरी को बीजेपी में शामिल करना इसका स्पष्ट संदेश है। होडल और हथीन से भी कई और नेता बीजेपी के टारगेट पर हैं जिन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा सकता है। हथीन, नूंह, फिरोजपुर झिरका के मुस्लिम नेताओं पर भी बीजेपी की नजर लगी है। बीजेपी नेताओं की मानें तो पार्टी अब मिशन 90 पर काम कर रही है। अगले 100 दिनों में दल-बदल क सिलसिला जारी रहेगा। हताशा और निराशा के दौर से गुजर रहे नेताओं के सामने बीजेपी ही एक मात्र विकल्प है और इस पर पार्टी काम करने में लगी है।
जिला के अंदर कमल खिलाने के लिए सीएम मनोहर लाल अगले महीने पलवल जिला का दौरा कर सकते हैं। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को जिस प्रकार से प्रचंड बहुमत मिला उसे देखते हुए स्पष्ट है विधानसभा चुनावों में जीत का आंकडा 65 के पार हो सकता है। जनता के रूख को देखते हुए इनलो जेजेपी, बसपा के ही नहीं बल्कि कांग्रेस के भी बडे नेता बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। बसपा और इनलो की टिकट पर दो-दो बार चुनाव लडे सुभाष चौधरी और केहर सिंह रावत तो अभी ट्रेलर हैं फिल्म बाकी है।
– भगत सिह


Download Android App
Download iOS App



