हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी/रैपिड मेट्रो तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। नई रेल लाइन की कुल लंबाई 31.11 किलोमीटर होगी, इसमें 25 स्टेशन और छह इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इस लाइन के निर्माण पर अनुमानित लागत 5126 करोड़ रुपये आएगी, इसे वर्ष 2023 में चालू किए जाने की संभावना है।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को पीक आवर्स के दौरान गुरुग्राम से फरीदाबाद तक सेवाएं शुरू करने को परमिट जारी करने के लिए लिखा। गुरुग्राम से दिल्ली (धौला कुआं और द्वारका) के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए दो मार्गों की पहचान की गई है। इसके लिए 25 बसों की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बसों के लिए मार्गों को अंतिम रूप देते समय आम जनता से सुझाव लिए जाएं ताकि अधिकतम लोग बस सेवा का लाभ उठा सकें।
मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अधिकतम जल की स्टोरेज को गुरुग्राम के लिए जीरो ड्रेन आउट सिस्टम तैयार करें। गुरुग्राम के लिए व्यापक ड्रेनेज योजना को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाए। योजना में जल संचयन संरचनाएं, तालाब और क्रीक के चैनलाइजेशन और लेग-4 (वाटिका चौक, सोहना रोड पर रेलवे कल्वर्ट-61 तक) का निर्माण और एसपीआर से रेलवे कल्वर्ट 61 से रिचार्ज कुओं का निर्माण शामिल होगा।


Download Android App
Download iOS App



