करनाल : बसताड़ा टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला व एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। ट्रक की टक्कर से पांच वाहन आपस में भीड़ गए और एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी व मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मुख्यालय भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद नेशनल हाइवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर एक तेज रफ़्तार ट्रक चालक ने भीषण सडक़ हादसे को अंजाम दे दिया। दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने एक एरटीगा कार को पीछे टक्कर मार दी। यह भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि एक के बाद एक लगातार पांच वाहन आपस में टकरा गए।
हादसे में एरटीगा कार एक केंटर और ट्रक बीच बुरी तरह से पिस गई और कार में सवार दो बच्चें शिवानी व सनातन, महिला मरदुला, सरिता, चालक इस्माइल व कोविंद क्षतिग्रस्त कार के बीच फंस गए। वाहनों के बीच हुई भिडंत से टोल के आसपास राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला जा सका। इस दर्दनाक हादसे में सनातन नामक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बच्चें, दोनों महिलाएं व व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से घायलों को करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


Download Android App
Download iOS App



