बीते 9 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपना 46 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस मौके पर ये भी साफ़ कर दिया है कि वो जल्द अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। क़रीबित सूत्रों एक अनुसार दोनों इस साल अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते है।
.jpg)
बता दें फरहान अख्तर और शिबानी एक दुसरे को करीब 2 साल से डेट कर रहे है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर ते रहते है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक़ फरहान अपनी आने वाली फिल्म तूफ़ान की रिलीज़ के बाद शादी की घोषणा कर सकते है।
.jpg)
हालांकि कुछ करीबी सूत्रों का कहना है कि भले ही अभी शादी की तारीखें तय नहीं आयी है पर फरहान अपनी फिल्म के रिलीज़ से पहले भी शादी की तरीकों का ऐलान कर फैंस को खुशखबरी दे सकते है। फरहान और शिबानी अभी से अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर चुके है।
.jpg)
इस जन्मदिन के मौके पर शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर के साथ तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद रोमांटिक कैप्शन देते हुए लिखा था, ‘ मेरी जिंदगी में प्यार और खुशियों का जादू भने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप मेरे लिए सबसे खास है और मुझे अपनी जिंदगी में आप जैसे इंसान की ही जरुरत है।
.jpg)
शिबानी ने अपने लम्बे कैप्शन में आगे लिखा , ‘ मैं आजतक अपने जीवन में किसी ऐसे इंसान से नहीं मिली जो आपकी तरह दयालु, शांत , बहादुर और सेल्फलेस हो। आपके साथ ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और जिंदगी में अच्छे कामों के लिए प्रेरणा दी है। मेरी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए और मेरे लिए वक्त निकालने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
बता दें, अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद फरहान अख्तर काफी समय तक सिंगल रहे थे और फिर उनकी जिंदगी में शिबानी दांडेकर की एंट्री हुई। शुरू में दोनों ने अपने रिश्ते को छुपकर रखा लेकिन अब दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है। अक्सर दोनों एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



